क्रिकेटर मनीष पांडे ने अभिनेत्री अश्रिता शेट्‍टी संग लिए सात फेरे

0 91

स्पोर्ट्स डेस्क — टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी व कर्नाटक टीम के कप्तान मनीष पांडे अभिनेत्री अश्रिता शेट्‍टी संग सोमवार को विवाह बंधन में बंध गए। बता दें कि मनीष का अश्रिता के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए मनीष और अश्रिता के विवाह की तस्वीरें जब सामने आई तो इन्हें बधाईयों का तांता लग गया। खबरों की माने आज यानी मंगलवार को मनीष अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन देने जा रहे हैं, जिसमें कई क्रिकेट सितारों के शिरकत करने की संभावना है।

दरअसल काफी लंबे समय से यह सुगबुगाहट थी कि स्टार क्रिकेटर मनीष पांडे एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री को अपना दिल दे बैठे हैं। यह अलग बात है कि दोनों को कभी सार्वजनिक स्थान पर साथ-साथ नहीं देखा लेकिन इश्क और मुश्क भला छुपाए छुपता है क्या?

Image result for क्रिकेटर मनीष पांडे ने अभिनेत्री अश्रिता शेट्‍टी संग लिए सात फेरे"

Related News
1 of 309

मनीष ने अचानक अश्रिता शेट्‍टी से विवाह करके सबको चौंका दिया। ट्‍विटर पर इनके विवाह की जब तस्वीरें साझा हुई तो उनके प्रशंसकों को यकीन हो गया कि मनीष ने अश्रिता के साथ सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए उन्हें अपना बना लिया है। जहां एक ओर मनीष पांडे भारतीय क्रिकेट के लिए एक सुपरिचित नाम है तो दूसरी तरफ अश्रिता शेट्‍टी भी दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने नाम का डंका बजा चुकी है।पहले इन दोनों में दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई और अब इस रिश्ते ने विवाह के अटूट बंधन का लिबास पहन लिया है।

Image result for क्रिकेटर मनीष पांडे ने अभिनेत्री अश्रिता शेट्‍टी संग लिए सात फेरे"

30 वर्षींय मनीष पांडे का जन्म 10 सितम्बर 1989 को नैनीताल (उत्तरांचल) में हुआ। वे आईपीएल के चमकते सितारे हैं। उन्होंने 130 आईपीएल मैचों में 2843 रन बनाए हैं, जिसमें उच्चतम 114 रन की पारी है। उन्होंने भारत के लिए 23 वनडे मैचों में 440 (उच्चतम 104) और 32 टी20 मैचों में 587 रन बनाए हैं।

अब बात मनीष की दुल्हन दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अश्रिता शेट्‍टी की। 16 जुलाई 1993 को जन्मी अश्रिता उस वक्त चर्चा में आई, जब उन्होंने 2010 में ‘क्लीन एंड क्लीयर फेस’ ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीता। 2012 से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत दक्षिण भारतीय फिल्म से की।

Comments
Loading...