चीन में फंसे एटा के दम्पत्ति ने भारत सरकार से लगाई स्वदेश वापसी की गुहार…

0 64

एटा — चीन में फंसे उत्तर प्रदेश के जनपद एटा की दम्पत्ति…जनपद एटा के थाना जलेसर क्षेत्र के एक युवक पत्नी के साथ चीन के बुहान शहर में फस गया है। कोरोना वायरस की दहशत से पति-पत्नी दोनों घर से भी नहीं निकल पा रहे हैं यही कारण था कि जब चीन से लोग भारत लौट रहे थे तो लिस्ट में नाम होने के बाद भी दोनों भारत नहीं लौट पाए दंपत्ति ने भारत सरकार से स्वदेश लौटने की गुहार लगाई है। इधर भारत के एटा जिले में बुजुर्ग माता-पिता बेटे के स्वदेश वापस न लौटने से बेचैन और परेशान है।

एटा से जलेसर क्षेत्र निवासी आशीष यादव चीन के एक विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर हैं साल 2019 के नवंबर महीने में आशीष अपनी पत्नी नेहा के साथ चीन के वुहान शहर गए थे आशीष को 1 फरवरी को वापस लौटना था। लेकिन कोरोना वायरस के दहशत के चलते वह घर से भी नहीं निकल पाए बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले जब भारत सरकार द्वारा कुछ लोग स्वदेश वापस आए थे उस समय आशीष और उनकी पत्नी को भी वापस आना था।

Related News
1 of 994

लेकिन कुछ शब्द समस्या के चलते वह वापस नहीं आ सके इधर भारत के 2 जिले में आशीष के बुजुर्ग माता-पिता परेशान है आशीष के पिता भवर सिंह यादव ने बताया कि बेटा वापस आने के लिए कह रहा है लेकिन फ्लाइट ना होने की वजह से वह चाइना में ही फंस गया है। आशीष कीमत सरोज ने बताया कि बेटे से आज ही बात हुई थी 14 या 15 फरवरी में आने की बात कह रहा है उन्होंने बताया कि बेटे ने कई जगह गुहार लगाई भारत सरकार के मंत्रियों से भी बात हुई लेकिन बेटा कब आएगा इसकी जानकारी नहीं है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी,एटा)

Comments
Loading...