लखनऊ: KGMU में कोरोना मरीजों का इलाज करते-करते जूनियर डॉक्टर भी हुआ संक्रमित

केजीएमयू में तैनात रेजिडेंट डॉक्टर में Corona वायरस की पुष्टि हुई है

0 60

लखनऊ: केजीएमयू में तैनात रेजिडेंट डॉक्टर में Corona वायरस की पुष्टि हुई है। डॉक्टर के संपर्क आए पूरे मेडिकल स्टाफ को निगरानी में रखा गया है। इसी के साथ लखनऊ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तीन हो गई है, जबकि प्रदेश में यह संख्या 16 पहुंच गई है।

Related News
1 of 480

Corona वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। दुनिया भर में वायरस के कारण 6500 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जूनियर डॉक्टर केजीएमयू में एडमिट कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज करने वाली टीम में शामिल था। जूनियर डॉक्टर में Corona की पुष्टि होने के बाद केजीएमयू के डॉक्टरों में भी हड़कंप मच गया है। जूनियर डॉक्टर को केजीएमयू में ही आइसोलेट किया गया है।

Comments
Loading...