महिला मित्र से मिलने घर में घुसा सिपाही, पति को देख खिड़की से कूदा, हालत गंभीर

एसपी ने आरोपी हेडकॉस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है....

0 1,513

प्रदेश में पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक पुलिस जवान (Constable) महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया. पुलिसकर्मी की जान तब बन आई जब परिजनों को देख उसने खिड़की से छलांग लगा दी.

फिलहाल चोटिल हेडकॉस्टेबल को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है. वहीं मामले की जानकारी होते ही एसपी ने आरोपी को सस्पेंड कर दिया है और हेडकॉस्टेबल (Constable) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें..CSK के दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉटसन ने IPL से लिया संन्यास, सामने आई बड़ी वजह…

यह है पूरा मामला…

दरअसल मामला हिमाचल प्रदेश का है, यहां मंडी जिले के करसोग में एक हेडकॉंस्टेबल महिला से मिलने उसके घर में पहुंच गया था. इस दौरान परिजनों ने उसे देख लिया. आनन-फानन में पुलिसकर्मी ने खिड़की से छलांग दी और नीचे गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई है. जिसके बाद उसे गंभीर हालत में आइजीएमसी शिमला को रेफर किया गया.

Related News
1 of 1,154

महिला के पति ने पुलिस से की शिकायत

वहीं इस मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी ने बताया कि आरोपी जवान (Constable) को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए गए हैं. महिला के पति ने पुलिस को शिकायत दी है और केस दर्ज किया गया है. आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं.

ये भी पढ़ें..सिपाही की संग्दिध मौत, हेड कांस्टेबल व फॉलोअर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, SP ने किया निलंबित

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...