दिल्ली में भाजपा के खिलाफ हाथ मिलाएंगे आप-कांग्रेस

0 23

नई दिल्ली–आने वाले लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो सकता है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक साथ चुनाव लड़ सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से दूर करने के लिए दोनों पार्टियां साथ चुनाव लड़ सकती हैं।

Related News
1 of 654

एक टीवी चैनल की खबर के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की ओर से कांग्रेस को प्रस्ताव भेजा गया है। आप-कांग्रेस को तीन सीटें देने पर विचार कर रही हैं। अरविंद केजरीवाल और दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के बीच चर्चा हुई है और दोस्ती को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम आदमी पार्टी कांग्रेस को पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक और उत्तरी पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट देना चाहती हैं।

कांग्रेस चार सीटों की मांग कर सकती हैं, वहीं कांग्रेस का एक धड़ा आम आदमी पार्टी के साथ दोस्ती करने का इच्छुक नहीं है। कांग्रेसी नेताओं का मानना है कि आम आदमी पार्टी का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है, इसलिए गठबंधन नहीं करना चाहिए। हालांकि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने ट्वीट इस पर विराम लगा दिया है। उन्होंने दिल्ली में AAP-कांग्रेस गठबंधन को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

Comments
Loading...