कांग्रेस की वेबसाइट हैक, हार्दिक के सेक्स टेप का स्क्रीनशॉट लगाकर लिखा ‘नए नेता का स्वागत’

0 21

अहमदाबाद–साइबर अटैकर्स इस समय राजनीतिक पार्टियों को अपना निशाना बनाये हुए हैं। अभी हाल ही में बीजेपी की वेबसाइट को हैक करनी के बाद इन शातिरों ने कांग्रेस की वेबसाइट पर अटैक कर दिया। 

Related News
1 of 1,155

दरअसल पाटीदार नेता हार्दिक पटेल द्वारा कांग्रेस पार्टी जॉइन करने के दो ही दिन बाद कुछ साइबर हैकर्स ने शुक्रवार को गुजरात कांग्रेस की आधिकारिक साइट हैक कर ली। हैकर्स ने इस वेबसाइट पर 2017 से पहले सामने आए हार्दिक पटेल के एक कथित सेक्स टेप की स्क्रीनशॉट लगाया और नीचे कैप्शन में लिखा, ‘हमारे नए नेता का स्वागत’। शुक्रवार को इस घटना के सामने आने के बाद हरकत में आई कांग्रेस पार्टी ने तत्काल साइट को बंद कराया, जिसके बाद पार्टी नेताओं ने इसकी जांच कराने की बात भी कही। 

हैकर्स ने शुक्रवार को वेबसाइट हैक कर जिस कथित विडियो के स्क्रीनशॉट इसपर पोस्ट किए थे, उनकी क्लिपिंग साल 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हालांकि इन क्लिप्स के वायरल होने के बाद हार्दिक ने इनके फेक होने की बात कही थी। 

Comments
Loading...