बलरामपुर में अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का रंगारंग शुभारंभ

0 35

बलरामपुर— जिले में महाराजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का आज रंगारंग शुभारंभ हुआ। एमएलके पीजी कॉलेज के हाकी ग्राउंड पर 5 दिनों तक चलने वाले हाकी के इस महाकुंभ में देश की ख्याति प्राप्त 14 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ इस हाकी टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ।

Related News
1 of 17

महाविद्यालय के प्रबंधक कर्नल आरएस मोहंती ने इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच एमबीएस गाजीपुर और सीडीए बलरामपुर के बीच खेला गया। जिसमें एमबीएस गाज़ीपुर ने सीडीए बलरामपुर को 2 के मुकाबले 0 गोल से पराजित किया। इस हाकी मैच को देखने के लिए हॉकी ग्राउंड पर भारी भीड़ उमड़ी।

(रिपोेर्ट-सुजीत कुमार,बलरामपुर)

Comments
Loading...