कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने घटाया 100 किलो वजन, कपिल के शो में किया खुलासा

0 919

बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने अपना करीब 100 किलो वजन कम कर दिया. जिसे देख सब हैरान है. दरअसल गणेश आचार्य हाल ही में द कपिल शर्मा शो में आए थे. उनके साथ गीता कपूर और टैरेंस ने भी शिरकत की थी. मेकर्स की तरफ से एक प्रोमो शेयर किया गया है जो खासा वायरल हो गया है.

ये भी पढ़ें..यूपीः रोडवेज बस और टैंकर में जोरदार टक्कर, कई लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Choreographer Ganesh Acharya

कोरियोग्राफर ने हैरान कर देने वाला दिया जवाब 

शो का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल गणेश आचार्य से उनके वजन को लेकर मजाक कर रहे हैं. कपिल गणेश से पूछते हैं कि उन्होंने अपना कितना वजन कम किया, इस बार कोरियोग्राफर ने हैरान कर देने वाला जवाब दिया है.

Kapil Sharma Show, Ganesh Acharya

वे कहते हैं- मैंने 98 किलो घटा लिया है. गणेश का ये जवाब जान सभी दंग रह गए और बस उन्हें देखते रह गए. लेकिन हर बात पर चुटकी लेने वाले कपिल शर्मा ने इस मौके को भी हाथ से जाने नहीं दिया. कपिल ने मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि दो आदमी गायब कर दिया आपने. इसके बाद जोर-जोर से हंसने लगते हैं.

200 किलो के हो गए थे गणेश आचार्य

Related News
1 of 307

Ganesh Acharya: कोरियोग्राफर

वैसे अपनी फिटनेस को लेकर गणेश आचार्य ने कई मौकों पर विस्तार से बताया है. उनके मुताबिक फैट टू फिट की ये जर्नी उनके लिए खासा मुश्किल रही है. उन्हें काफी चुनौतियों को सामना करना पड़ा है.

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य

https://www.youtube.com/watch?v=PNvL4b-seiw

कोरियोग्राफ की माने तो एक सयम वे पूरे 200 किलो के हो गए थे. उन्होंने वो वजन अपनी एक फिल्म की वजह से बढ़ाया था. लेकिन उसके बाद गणेश ने जिमिंग शुरू की और उन्होंने इतना वजन घटा लिया. अब गणेश अपनी कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. उनकी फिटनेस देख सभी तारीफ करने को मजबूर हो जाते हैं.

https://www.instagram.com/tv/CIz2CvQHNf0/?utm_source=ig_embed

ये भी पढ़ें..तीन मासूम बच्चों की निर्मम हत्या, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...