महात्मा गांधी को गाली देने वाले रावण की औलादःअधीर रंजन

0 27

नई दिल्ली — संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में आज भी गहमगहमी देखने को मिल रही है। लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने महात्मा गांधी को गाली देने वालों को ‘रावण का औलाद’ बताया है। संसद सत्र के चौथे दिन अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में कहा है कि ये लोग राम के पुजारी का अपमान कर रहे हैं।

दरअसल, अधीर रंजन चौधरी का यह बयान उस संदर्भ में आया है, जिसमें सोमवार को बीजेपी सासंद अनंत हेगड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व वाले स्वतंत्रता आंदोलन को ‘ड्रामा’ बताया था।

Related News
1 of 655

लोकसभा में मंगलवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘आज ये महात्मा गांधी को गाली देते हैं। ये रावण के औलाद हैं। राम के पुजारी का ये अपमान कर रहे हैं।’ हालांकि, इसके बाद बीजेपी सांसदों ने लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान ‘ये रावण के औलाद हैं’ पर आपत्ति जताई।

बता दें कि इससे पहले आज महात्मा गांधी पर भाजपा सांसद अनंत हेगड़े की विवादित टिप्पणी को लेकर लोकसभा में कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन में भारी हंगामा किया।

Comments
Loading...