लोकसभा चुनाव में अपार बढ़त के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का महौल

0 11

न्यूज डेस्क — देश में गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना चल रही है। अभी तक प्राप्त रुझानों के आधार पर देश में एक बार फिर से मोदी सरकार बनती दिखाई दे रही है।

Related News
1 of 653

देश की 542 सीटों की मतगणना में अभी तक भाजपा ने 345 सीटों पर बढ़त बना रखी है, जबकि कांग्रेस पार्टी 86 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा 111 सीटों पर अन्य दलों ने पकड़ बना रखी है।

शुरुआती रूझानों के आधार पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कई जगह कार्यकर्ताओं ने जश्न भी मनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली में भी भाजपा पार्टी कार्यालय पर जश्न की तैयारियां शुरु कर दी गई है। इन सबके बीच राजस्थान की राजधानी जयपुर में भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नंगाडो पर नाचते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।

Comments
Loading...