Trending
- Hardik Pandya-Mahika Sharma : जश्न के बीच हार्दिक-माहिका ने पार की हदें, भड़के यूजर्स
- India New Zealand: टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम पर हुई पैसों की बारिश, न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीता खिताब
- IND vs NZ Live Score: भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला
- Nepal Election Results 2026: रुझानों में बालेन शाह की पार्टी RSP को बढ़त, पूर्व पीएम केपी ओली का बुरा हाल
- India vs England: रोमांचक जीत से फाइनल में भारत, बैथेल का तूफानी शतक भी नहीं टाल सका इंग्लैंड की हार
- Holika Dahan: आज होगा होलिका दहन, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
- IND vs WI: आठ दिन पहले हंसकर उड़ाया था मजाक, सूर्या को संजू के सामने होना पड़ा नतमस्तक !
- IND vs WI T20 World Cup: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो मुकाबला, जीतने वाली टीम खेलेगी सेमीफाइनल
- Ranji Trophy Final: 65 साल के इतिहास में पहली बार जम्मू-कश्मीर बना रणजी चैंपियन
- Holi Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के साये में होगा होलिका दहन, जानें सूतक काल का समय
कोरोना कर्फ्यू से मुक्त हुआ पूरा उत्तर प्रदेश लेकिन…
यूपी में कोरोना वायरस के मामले तेजी से घट रहे है, जिसके बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को कोरोना कर्फ्यू मुक्त घोषित कर दिया है। हालांकि छूट मिलने के बाद स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, क्लब एवं शॉपिंग मॉल पूरी तरह बंद रहेंगे।
कोरोना संक्रमण पर निजात पाने के बाद यूपी की राजधानी लखनऊ को भी लंबे समय के बाद कोरोना कर्फ्यू से मुक्त कर दिया गया है। इसी के साथ ही यूपी के सभी जिलों में 600 से कम कोरोना के सक्रिय केस हो गए हैं जिसके बाद ये ढील देने का फैसला राज्य सरकार की तरफ से किया गया है।
…लेकिन जारी रहेगी सख्ती-
बता दें कि कल रात तक लखनऊ , मेरठ, गोरखपुर को छोड़कर बाकी जिलों में दिन का कोरोना कर्फ्यू समाप्त हो गया है। आज लखनऊ भी कोरोना कर्फ्यू मुक्त हो गया। हालांकि, जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, साप्ताहिक बंदी लागू रहेगी।