GPO पर कैब,एनआरसी समर्थक और विरोधी आमने सामने

राष्ट्रीय क्रांतिकारी पार्टी ने किया कैब और एनआरसी का समर्थन ,विरोध में कांग्रेस और मदर टेरेसा फाउन्डेशन ने दिया धरना ,

0 69

लखनऊ — राजधानी लखनऊ में आज अनेक जगहों पर कैब और एनआरसी को लेकर जमकर उत्पात हुआ । जहाँ सुबह सबसे पहले नदवा में मुस्लिम छात्रों ने सरकार द्वारा लाये गए इन बिलों के ख़िलाफ़ अराजकता फैलाने की असफल कोशिश की वहीं काँग्रेस नेताओं नसीमुद्दीन सिद्दीकी , आर के चौधरी , मदर टेरेसा फाउन्डेशन ने भी इस बिल के विरोध में जीपीओ स्थित गाँधी प्रतिमा पर धरना दिया और सरकार विरोधी नारे लगाए ।

दूसरी तरफ़ यहीं पर राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय इसी जगह पर अपने समर्थकों के साथ इस बिल के समर्थन में दिखे । उनके साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौजूद रहे जिन्होंने इस बिल का खुलेआम समर्थन किया और साफ कहा कि भारत में घुसपैठ करने वाले करोड़ों बंगलादेशी व रोहिंग्या मुसलमानों के कारण भारत में रहने वाले मूल भारतीय मुसलमानों के अधिकारों पर डाका डाला जा रहा है और जिन संसाधनों पर भारतीय मुसलमानों और उनके बच्चों का अधिकार है उसे घुसपैठिये लूट रहे हैं ।

Related News
1 of 479

इस अवसर पर बोलते हुये राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय जी ने कहा कि अनेक राजनैतिक दल जो कि घुसपैठियों के मतों से अब तक सरकार बनाते रहे हैं और जिससे उनकी रोजी रोटी अब तक चलती रही है उनकी रोजी रोटी बन्द हो रही है और भारत के मूल मुसलमानों को उनका हक मिल रहा है तो वो राजनैतिक दल अपनी ज़मीन खिसकते देख देश के मुसलमानों को भरमा रहे हैं और घुसपैठियों को तोड़ फोड़ और दंगों के लिए शह दे रहे हैं जो बेहद शर्मनाक है ।

(रिपोेर्ट-अंशुमान दुबे,लखनऊ)

Comments
Loading...