लखनऊ: महिला प्रदर्शनकारियों पर FIR की फिरंगी महली ने की निंदा

0 28

लखनऊ — नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित घंटा घर पर शुक्रवार से प्रदर्शन कर रही महिलाओं के खिलाफ मुकदमा करने पर सुन्नी धर्मगुरु और ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद राशिद फिरंगी महली ने उप्र पुलिस की कड़ी निंदा की है।

Related News
1 of 479

बता दें कि सीएए के खिलाफ सैकड़ों महिला प्रदर्शकारी शुक्रवार दोपहर से प्रदर्शन कर रही हैं और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 200 नामजद और अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज किया है। वहीं मंगलवार रात जारी एक वीडियो में मौलाना ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति के पास किसी भी मुद्दे पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का अधिकार है।

उन्होंने कहा, “लखनऊ में ये महिलाएं हाड़ कंपाती सर्दी में प्रदर्शन कर रही हैं और जिस तरीके से इनके खिलाफ मुकदमें दर्ज किए गए, मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। मैं क्लॉक टॉवर पर सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सलाम करता हूं। उनके नाम इतिहास में दर्ज किए जाएंगे।”

Comments
Loading...