बसपा ने जारी की 6 और उम्मीदवारों की सूची,मिश्रिख से नीलू सत्यार्थी लड़ेंगे चुनाव

0 21

लखनऊ — जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीखे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने पत्ते खोलने शुरु कर दिये है।

Related News
1 of 653

इसी कड़ी बसपा ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए छह उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। पार्टी ने शाहजहांपुर, मिश्रिख, फर्रुखाबाद, अकबरपुर, जालौन और हमीरपुर से प्रत्याशी घोषित किए हैं।

शाहजहांपुर से अमर चंद्र जौहर, मिश्रिख से नीलू सत्यार्थी, फर्रुखाबाद से मनोज अग्रवाल, अकबरपुर से निशा सचान, जालौन से पंकज सिंह व हमीरपुर से दिलीप कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

Comments
Loading...