नहीं पसंद आया दूल्हे का नागिन डांस तो दुल्हन ने दिया तलाक

0 26

बरेली–उत्‍तर भारत की शादियों में नागिन डांस अब प्रचलन बनता जा रहा है। लेकिन अब यही विश्व प्रसिद्ध ‘नागिन डांस’ उत्तर प्रदेश में शादियां होने से पहले ही टूटने की वजह बनता जा रहा है।

Related News
1 of 932

उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी इलाके में शुक्रवार को एक दुलहन ने स्‍टेज पर शादी की माला पहनाने के तुरंत बाद तलाक ले लिया। दरअसल, दूल्‍हा शादी के तत्‍काल बाद शराब के नशे में नागिन डांस करने लगा और यह दुलहन को रास नहीं आया। दुलहन ने दूल्‍हे के सभी अरमानों पर पानी फेरते हुए तत्‍काल अलग होने का फैसला कर लिया। शराब में धुत दुल्हा बारात द्वार लगते ही अपने दोस्तों के साथ ‘नागिन डांस’ करने लगा। वरमाला में हो रही देरी को देखते हुए दुल्हन के रिश्तेदारों ने उसे रोकने की कोशिश की तो दुल्हा उनसे बदतमीजी करने लगा। हालांकि बीच बचाव के बाद मुद्दे को सुलझा लिया गया फिर वरमाला हुई।

कुछ समय बाद रितेश एक बार फिर से डांस फ्लोर पर चला गया और वहीं पर ‘नागिन डांस’ करने लगा। लड़की को रितेश का नागिन डांस करना पसंद नहीं आया और उसने तत्‍काल शादी खत्‍म कर दी और स्‍टेज से चली गई। रितेश और उसके परिवार वालों ने लड़की को समझाने के कई प्रयास किए लेकिन सब व्‍यर्थ रहा। बाद में रितेश और उसके दोस्‍तों ने लड़की और उसके माता-पिता के साथ दुर्व्‍यवहार किया। बताया जा रहा है कि रितेश ने लड़की को थप्‍पड़ भी मारा।

Comments
Loading...