एक बार फिर भाजपा की यूपी में हुई प्रचंड जीत, इस दिन होगा योगी के सीएम पद शपथ ग्रहण का भव्य समारोह

उत्तर प्रदेश में भाजपा एक बार फिर 2022 विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता में वापसी करने के साथ साथ कई रिकॉर्ड भी दर्ज की है।

0 147

उत्तर प्रदेश में भाजपा एक बार फिर 2022 विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता में वापसी करने के साथ साथ कई रिकॉर्ड भी दर्ज की है। वहीं योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में वापसी करने के साथ साथ कई मिथकों को भी तोड़ा है। जानकारी के अनुसार होली के बाद 21 मार्च को शपथ ग्रहण कर सत्ता सम्हालेंगे। लेकिन अभी ऑफिशियल शपथ ग्रहण का ऐलान नही किया गया है। दूसरी तरफ संभावना जताई जा रही है कि योगी का मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो सकता है।

यहां होगा योगी का सीएम पद की शपथ ग्रहण समारोह: 

योगी आदित्यनाथ के सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन की तैयारी राजधानी लखनऊ में भव्य रूप से करने के लिए अधिकारी जुटे हुए हैं। इस बार शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन इकाना स्टेडियम हो सकता है। वहीं संभावना ये भी है कि जिला मुख्यालयों पर शपथ ग्रहण समारोह को दिखाने के लिए एलई़़डी स्क्रीन के इंतजाम भी किए जाएंगे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह को एक बड़ा इवेंट बनाने की कोशिश में लगी हुई है।

योगी के साथ इतने मंत्री लेंगे शपथ:

Related News
1 of 1,455

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में उत्तर प्रदेश के नए मंत्रिमंडल का स्वरूप तय किया जा रहा है। दूसरी तरफ भाजपा नई सरकार में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को बनाने पर ज्यादा जोर दे रही है। वहीं जिस तरह भाजपा का फोकस जातीय संतुलन बनाने पर है, उसे देखते हुए केशव प्रसाद मौर्य को एक बार फिर उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के साथ साथ 57 मंत्रियों को शपथ दिलवाया जा सकता है।

 

भी पढ़ें..6 साल की मासूम का चलती ट्रेन में युवक ने बेरहमी से किया रेप, देखते ही मां ने किया ऐसा काम

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...