BJP का स्थापना दिवस आज,बोले मोदी, ‘बीजेपी के लिए उनके कार्यकर्ता ही सब कुछ हैं’

0 11

नई दिल्ली– भारतीय जनता पार्टी आज अपना 38वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि, भाजपा देश को बदलने के लिए लगातार प्रयास करेगी।

कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘पार्टी के स्थापन दिवस के विशेष अवसर पर मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं। हमें याद है, हमारे कार्यकर्ताओं ने बलिदान देकर पार्टी के निर्माण कार्य में हिस्सा लिया और एक मजबूत भारत बनाने के प्रति प्रतिबद्ध रहे।’

Related News
1 of 655

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं हमारे देश के भाइयों और बहनों को बीजेपी पर विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद देता हूं। यह हमारी प्रतिबद्धता है कि हम खुद को भारत के परिवर्तन के प्रति समर्पित करते रहेंगे।’ पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, ‘बीजेपी के लिए उनके कार्यकर्ता ही सबकुछ हैं। वे पार्टी की आत्मा और दिल हैं, जिनके पसीने की बदौलत पार्टी नई बुलंदियों पर पहुंची। यह सिर्फ उनकी कोशिशों की वजह से ही संभव हो सका कि हमें भारत की जनता की सेवा और उनकी उम्मीदों को पूरा करने का सम्मान मिला। 

आपको बता दें कि 6 अप्रैल 1980 में आज ही के दिन देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी इसके पहले अध्यक्ष थे। 1984 के अपने पहले आम चुनाव में लोकसभा की केवल दो सीटें जीतने वाली बीजेपी 2014 में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई।

 

Comments
Loading...