पानी की शिकायत करने गई महिला को BJP विधायक के गुर्गो ने लात-घूंसो से पीटा

0 34

न्यूज डेस्क — गुजरात में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है यहा भाजपा के विधायक बलराम थावाणी और उसके समर्थकों ने मिलकर महिला के साथ जमकर मारपीट की।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला पानी को लेकर बलराम थावाणी से शिकायत कर रही थी। वहीं शिकायत सुनकर विधायक जी आग बगुला हो गए और महिला के साथ मारपीट करने लगे।

Related News
1 of 1,156

वहीं विधायक को मारपीट करता देख वहां मौजूद विधायक के समर्थकों ने भी महिला को पिटना शुरु कर दिया। पीड़िता के मुताबिक विधायक ने न सिर्फ मेरे साथ मारपीट की बल्कि मेरे पति जब मुझे बचाने आए तब उनके साथ भी मारपीट की।

महिला के साथ मारपीट की घटना का वीडियो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। मारपीट के दौरान महिला वहां मौजूद लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही और चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन कोई उसे बचाने के लिए नहीं आया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज की।

उधर घटना को लेकर जिग्नेश मेवाणी ने डीजीपी गुजरात और अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया कि अहमदाबाद के नरोडा इलाके में पानी की किल्लत की शिकायत करने गई एक महिला को गुजरात बीजेपी के ‘माननीय’ विधायक बलराम थावाणी ने खुलेआम बेरहमी के साथ पीटा! तुरंत गिरफ्तारी कीजिए! यह हरगिज नहीं चलेगा।’

Comments
Loading...