बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल ,कुछ इस तरह पढ़े RSS के कसीदे…

0 11

भोपाल– तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से बीजेपी विधायक टी राजा सिंह RSS के कसीदे पढ़ते नजर आये। उन्होंने कहा है कि जो लोग राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा में नहीं जाते हैं, वे हिंदू नहीं है। 

Related News
1 of 653

विधायक राजा ने कहा कि आरएसएस एक फैक्ट्री है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे आइकन को पैदा करती है। उन्होंने यह टिप्पणी मध्य प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर की। मध्य प्रदेश के नीमच में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजा ने कहा, मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि खुद को आरएसएस के नजदीकी शाखा में पंजीकृत कराएं। कोई हिंदू जो आरएसएस में शामिल नहीं होता है, वह एक सच्चा हिंदू नहीं है और वह राष्ट्र की सेवा करने में असमर्थ है।’बीजेपी विधायक ने कहा कि भारत में रह रहे हरेक व्यक्ति को चाहे वह किसी भी धर्म का क्यों न हो, उसे भारत माता की जय और वंदे मातरम कहना होगा, अन्यथा यह देश छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी देश अपने दुश्मन देश या आतंकवादियों की प्रशंसा को बर्दाश्त नहीं कर सकता है। 

 

Comments
Loading...