एक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या…

दो दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे राजू बाबा...

0 120

प्रदेश में अपधारिक घटनाएं थम नहीं रही है. इसी कड़ी में आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

ये भी पढ़ें..अब बलरामपुर में हाथरस जैसी हैवानियत, छात्रा से गैंगरेप के बाद कमर और पैर तोड़े

मिली जानकारी के मुताबकि बेउर थाना के अंतर्गत तेज प्रताप नगर में सीताराम उत्सव हाल के पास बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने राजू बाबा के कनपटी पर गोली मार दी. इस दौरान भाजपा नेता राजू बाबा की मौके पर मौत हो गयी.

दो दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे राजू बाबा
Related News
1 of 2,498

यह घटना बिहार की राजधानी पटना की है. वारदात को लगभग सुबह के 6 बजे उस वक्त अंजाम दिया गया जब राजू बाबा मॉर्निंग वॉक पर थे. मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है. साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जयंत मण्डल उपाध्यक्ष राजेश कुमार झा ‘राजू बाबा’ अभी दो दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें..SHO की घिनौनी करतूत, महिला कांस्टेबल के साथ करता हैं गंदी हरकतें, सुनिए पीड़िता की दर्द भरी दास्तां…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...