बर्थडे स्पेशलः सलमान ने घरवालों के साथ काटा केक, देखें तस्वीरें…

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान का आज 54 साल के हो गए है...

0 30

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान का आज 54 साल के हो गए है. सलमान ने देर रात अपने घरवालों के केक काट कर मनाया.वहीं भाईजान का जन्मदिन हो और उन्हें फैंस से बधाइयां न मिले, ऐसा हो ही नहीं सकता. सलमान खान के जन्मदिन के इस खास मौके पर वह ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं, साथ ही फैंस उन्हें जन्मदिन की खूब सारी बधाइयां भी दे रहे हैं.

सलमान खान ने घरवालों के साथ काटा बर्थडे केक, देखें शानदार तस्वीरें

Related News
1 of 306

बता दें कि सलमान खान के जन्मदिन पर उन्हें कई बॉलीवुड सितारों ने भी खूब सारी बधाइयां दीं. भाईजान ने अपने इस खास दिन को परिवार और बॉलीवुड कलाकारों के साथ मिलकर बड़े ही खास अंदाज में मनाया. सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़े फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह अपने भांजे आहिल के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं.

सलमान खान ने घरवालों के साथ काटा बर्थडे केक, देखें शानदार तस्वीरें

तस्वीरों में आप देख सकते है कि सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर भांजे आहिल को गोद में लेकर केक काट रहे है. इस खास मौके पर उनके पिता सलीम खान और मम्मी भी उनके साथ केक काटती दिखाई दीं.परिवार के साथ सलमान की बर्थडे पार्टी में सोनाक्षी भी के अलावा भाई अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी में शामिल हुए.

Comments
Loading...