Bihar Suicide: बिहार के मुजफ्फरपुर में पिता ने पांच बच्चों संग लगाई फांसी, चार की हुई मौत

220

Muzaffarpur Suicide Case: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के सकरा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने पांच बच्चों के साथ फांसी लगा ली। जिसमें से तीन बेटियों समेत की मौत हो जबकि दो बच्चे बच गए। वहीं एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Muzaffarpur Suicide: पांच बच्चों संग लगाई फांसी

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया वार्ड चार में हुई, जहां अमरनाथ राम ने अपने पांच बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे किसी तरह बच गए। शक है कि अमरनाथ ने पहले बच्चों के गले में फंदा डाला और फिर खुद फांसी लगा ली। मृतकों में अमरनाथ राम और उनकी तीन बेटियां अनुराधा, शिवानी और राधिका शामिल हैं, जबकि उनके दो छोटे बेटे शिवम और अभिराज किसी तरह बच गए। अमरनाथ मजदूरी का काम करता था और पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे।

बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी की एक साल पहले मौत हो गई थी, और तब से वह गुमसुम रहने लगे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सोमवार को मौके पर पहुंची ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर FSL टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी फिलहाल इस पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Related News
1 of 133

Bihar Suicide: आर्थिक तंगी से परेशान था अमरनाथ

उधर स्थानीय लोगों ने बताया कि अमरनाथ की मानसिक परेशानी के कारण पूरा परिवार आर्थिक समस्याओं का भी सामना कर रहा था। इस घटना के बाद ग्रामीण भी हैरान हैं और घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...