Bihar Band: मां के सम्मान में बेटियां मैदान में…सड़कों पर उतरीं महिलाएं, बीजेपी का बिहार बंद रहा सफल

136

NDA Bihar Bandh: सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) द्वारा तरफ से बुलाए गए ‘बिहार बंद’ का असर पूरे राज्य में देखने को मिला। गुरुवार को सुबह से ही पटना समेत कई शहरों में एनडीए कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी राज्यव्यापी बंद में शामिल हो रही हैं। दरअसल, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के मामले में बिहार एनडीए ने आज बिहार बंद का आह्वान किया था।

NDA Bihar Bandh: बिहार में दिखा बंद का असर

इस दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं ने अनीसाबाद, डाकबंगला चौराहा समेत पटना के अन्य मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाजी की। पोस्टर और बैनर के जरिए विरोध दर्ज कराया गया। इसी तरह, भागलपुर में गुरुवार सुबह बाजार बंद देखे गए। भागलपुर में एनडीए कार्यकर्ता ‘बिहार बंद’ के दौरान सड़कों पर उतर आए। इस दौरान खलीफाबाग चौक और भामाशाह पर आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

Related News
1 of 134

दरअसल बिहार बंद का नेतृत्व महिला मोर्चा कर रहा है। पार्टी का झंडा थामे और नारे लगाते हुए सड़क पर मार्च निकाला गया। हर तरफ बिहार बंद का असर दिख रहा है। वहीं मोतिहारी में भी बाजार बंद देखे गए। इसी तरह, सासाराम में एनडीए कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह सड़कें जाम कर दीं। इस दौरान सासाराम पोस्ट ऑफिस चौक पर जाम लग गया।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...