Amrit Bharat Train: रेल मंत्री ने दीपावली-छठ से पहले बिहार को दी 3 नई अमृत भारत समेत 7 ट्रेनों की सौगात
Amrit Bharat Train: दीपावली और छठ पूजा से पहले बिहार को सोमवार को रेलवे से बड़ी सौगात मिली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस और चार नई पैसेंजर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इन नई ट्रेनों के शुरू होने से बिहार का न केवल उत्तर भारत, बल्कि दक्षिण भारत से भी संपर्क मजबूत होगा।
Amrit Bharat Train: तीन नई अमृत भारत की सौगात
रेल मंत्री वैष्णव ने नई ट्रेनों दरभंगा-अजमेर (मदार), मुजफ़्फरपुर-हैदराबाद (चरलापल्ली) और छपरा-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें से मुजफ़्फरपुर-चरलापल्ली एक्सप्रेस दक्षिण भारत पहुंचने वाली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस है। छपरा-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, दिल्ली से सीधे जुड़ने वाली बिहार की छठी ट्रेन होगी। ये ट्रेनें यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी।
बता दें कि अभी तक देश भर में 12 अमृत भारत ट्रेनें चल रही थीं, जिनमें से 10 बिहार से जुड़ी थीं। अब तीन नई ट्रेनों के शुरू होने से यह संख्या बढ़कर 15 हो गई है और इनमें से 13 ट्रेनें बिहार से चलेंगी। रेल मंत्री ने कहा कि बिहार को रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगातार बड़ी सौगातें मिल रही हैं।
Amrit Bharat Train: चार नई पैसेंजर ट्रेनों की हुई शुरुआत
इसके साथ ही आम जनता की जरूरतों को पूरा करने के लिए चार नई पैसेंजर ट्रेनें भी शुरू की गई हैं, जिसमें पटना-बक्सर, झाझा-दानापुर, पटना-इस्लामपुर और नवादा-पटना पैसेंजर। नवादा और पटना के बीच चलने वाली यह ट्रेन नए शेखपुरा-बरबीघा-बिहारशरीफ सेक्शन से होकर गुजरेगी, जिससे बरबीघा और अस्थावां क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। इसी तरह, पटना-इस्लामपुर ट्रेन जटडुमरी-फजलचक-टॉप सरथुआ-दनियावां रूट से होकर चलेगी, जिससे इस क्षेत्र में पहली बार यात्री ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी।
छठ-दिवाली पर 12,000 विशेष ट्रेनें चलाने की चल रही योजना
रेल मंत्री ने बताया कि आगामी छठ और दिवाली त्योहारों के लिए रिकॉर्ड 12,000 विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है। इनमें से 10,500 ट्रेनों के लिए अधिसूचनाएं पहले ही जारी की जा चुकी हैं। पिछले वर्ष 7,500 विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं। इसके अतिरिक्त, 150 ट्रेनों को अनारक्षित रखा जाएगा ताकि किसी भी क्षेत्र से बढ़ती माँग के अनुसार उन्हें तुरंत तैनात किया जा सके।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)