कालीन कारखाने में प्रेमी जोड़े का पेड़ से लटकता मिला शव…

0 119

गोपीगंज कोतवाली इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कालीन बुनाई के कारखाने में प्रेमी जोड़े का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला. आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है.

फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें..तीनों फॉर्मेट के टॉप-5 में शामिल होने वाले इकलौते खिलाड़ी बने कोहली

नेपाल के रहने वाले थे प्रेमी युगल

घटना यूपी के भदौली जिले की है यहां गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सोनखरी इलाके में नेपाल के राजगढ़ जिले के रहने वाले कुछ लोग एक कालीन के कारखाने में कालीन बुनाई का काम करते हैं. उसी में विक्रम नाम का एक युवक भी कालीन बुनाई का काम कर रहा था.

बताया जाता है कि वह उर्मिला नाम की एक विवाहित युवती से प्रेम करता था. कुछ दिन पहले उर्मिला उसके पास रहने के लिए आई थी. दोनों लोग छत पर सो रहे थे. आज सुबह दोनों का शव छत के किनारे लगे एक पेड़ से फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला.

Related News
1 of 3

मामले की जांच में जुटी पुलिस…

बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल कुछ दिनों पहले ही वह भदोही जनपद में आई थी. पेड़ से लटकते दोनों शवों को पुलिस ने उतारकर पंचायतनामा की कार्रवाई के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि अभी यही लग रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की होगी. लेकिन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

ये भी पढ़ें..अपनी विदाई में इतना रोई दुल्हन कि आ गया हार्ट अटैक, हुई मौत

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...