बेखौफ बदमाशो ने पूर्व DGP सुलखान सिंह की बहन से की लूटपाट

0 19

लखनऊ– विकास नगर में पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की बहन की चेन छीनकर दो बाइक सवार युवक फरार हो गए। बता दें कि सुलखान सिंह की बहन शिखा सिंह विकास नगर, सेक्टर-4 में रहती है। 

Related News
1 of 1,155

दरअसल मंगलवार की दोपहर में शिखा सिंह सामान लेने बाहर निकली थी। इसी दौरान पीछे से आये दो युवको ने उनके गले से चेन छीन ली। महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई। लेकिल बादमाश तब तक फरार हो चुके थे।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ये घटना विकास नगर थाने से महज चंद कदमो की दूरी पर हुयी। थानाध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए जिसमे दो संदिग्ध दिखे है। जिनकी तलाश जारी है।

Comments
Loading...