Bareilly Violence: बरेली बवाल पर एक्शन में पुलिस, मौलाना तौकीर रजा सहित 8 आरोपी गिरफ्तार
Bareilly Violence: यूपी के बरेली में शुक्रवार को I Love Muhammad को लेकर हुई हिंसा के बाद योगी सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इस सिलसिले में स्थानीय मौलवी और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख तौकीर रज़ा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, मौलाना तौकीर रजा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आई लव मोहम्म पोस्टर पर हुआ था विवाद
दरअसल तौकीर रज़ा ने “आई लव मोहम्मद” (I Love Muhammad ) पोस्टर विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। हालांकि, पुलिस की अनुमति न मिलने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। इसके बावजूद, शुक्रवार को बरेली में एक समुदाय विशेष के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पथराव होने से स्थिति बिगड़ गई। इस दौरान पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। जबकि कुछ को शुक्रवार को ही हिरासत में ले लिया गया था।
मौलाना को 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा गया
फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तौकीर रज़ा समेत आठ आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने अलग-अलग थानों में 10 मामले दर्ज किए हैं। एक मामले में मौलाना तौकीर पर दंगा भड़काने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद, मौलाना समेत सभी आठ आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जुमे की नमाज के बाद विभिन्न स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन हुए। अब तक कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। कोतवाली थाने में पांच, बारादरी में दो और किला, प्रेमनगर व कैंट थाने में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मौलाना तौकीर रज़ा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए 39 अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। इस घटना में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)