होली तक पुलिसकर्मियों व अधिकारियों की छुट्टियों पर लगी रोक

होली के बाद कई जिलों के कप्तानों को किया जायेगा इधर से उधर.

0 37

लखनऊ–आगामी त्यौहार होली को देखते हुए पुलिस कर्मियों व अधिकारियों की छुट्टियाें पर रोक लगा दी गई है। डीजीपी ने इसके लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Related News
1 of 1,114

उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी से पूर्णकालिक डीजीपी बनते ही हितेश चंद्र अवस्थी ने एक बड़ा फैसला लिया है। DGP ने होली तक सभी पुलिस कर्मियों व अधिकारियों की छुट्टियाें पर रोक लगा दी है। जारी किए गए आदेश के अनुसार कानून व्यवस्था के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। 6 मार्च से 11 मार्च तक पुलिस कर्मियों व अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगाई गई है। होली के बाद कई जिलों के कप्तानों का ट्रांसफर भी किया जा सकता है।

Comments
Loading...