रिलीज होते ही छा गई ‘Baaghi 3’,पहले ही दिन की ताबड़तोड़ कमाई

फिल्म ने पहले दिन 17 से 18 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की

0 51

मनोरंजन डेस्कः टाइगर श्रॉफ व श्रद्धा कपूर की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘बागी 3 (Baaghi 3)रिलीज हो चुकी है, जिसमें एक बार फिर टाइगर अपने धमाकेदार एक्शन से लोगों को दीवाना बना रहे हैं. इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यूज मिले हैं. फिल्म में टाइगर श्रॉफ को सबसे ज्यादा तारीफें मिल रही हैं. इमोशन और रोमांस से भरी इस फिल्म के एक्शन सीन्स में टाइगर सबसे बेहतरीन लगे हैं. शायद यही वजह है कि ये फिल्म पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई कर गई है.

यहां चिताओं की राख से श्मशान में खेली जा रही होली, देखिए अद्भुत नजारा

वहीं टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 3′(Baaghi 3) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर उन्हें एक्शन अवतार में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक टाइगर की फिल्म ने पहले दिन 17 से 18 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है. अगर फिल्म की कमाई इसी तरह रही तो ‘बागी 3’ (Baaghi 3)कुछ दिनों में ही 100 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी.हालांकि माना जा रहा था कि इन दिनों कोरोना वायरल का कहर लोगों को सिनेमाघरों में जाने से रोक सकता है लेकिन ‘बागी 3’ के कलेक्शन पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है.

Related News
1 of 307

ये भी पढ़ें..अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा को जड़ा जोरदार थप्पड़, वीडियो वायरल…

बता दें कि लोगों को ‘वॉर’ के बाद से ही इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था.
फिल्म ट्रेलर देखने के बाद कहना गलत नहीं होगा कि इस बार एक्शन का लेवल तीन गुना भी ज्यादा बढ़ गया है.

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर ‘बागी’ फ्रेंचाइजी का हिस्सा पहली फिल्म से ही रहे हैं लेकिन पहली बार इस फ्रेंचाइजी से जुड़े रितेश देशमुख टाइगर श्रॉफ के भाई के किरदार में नजर आ रहे हैं.टाइगर और रितेश की कैमिस्ट्री को पंसद किया गया है.

Comments
Loading...