54 की उम्र में भी खूबसूरती में किसी से कम नहीं रामायण की सीता

0 22

न्यूज डेस्क — रामानंद सागर की रामायण को भला कौन भूल सकता है। टीवी जगत की दुनिया में सबसे चर्चित और मशहूर टीवी शो रामायण के जरिए अरूण गोविल, दीपिका चिखलिया जैसे कलाकारों को एक अलग पहचान मिली थी।

Related News
1 of 306

इस सीरियल ने दर्शकों पर ऐसी छाप छोड़ी थी जो कभी भुलाई नहीं जा सकेगी। अरूण गोविल, दीपिका चिखलिया जैसे कलाकारों ने रामायण से ही ख़ास पहचान बनायीं थी।आज हम बात कर रहे है रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया का जो इस शो के बाद टीवी से गायब ही हो गयी थी। अब उनका लुक इतना बदल चुका है की पहचान पाना भी बेहद मुश्किल है। 

दरअसल दीपिका ने रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाया था और इस किरदार ने उन्हें खूब शोहरत दिलाई थी।अब बढ़ती उम्र के साथ दीपिका के लुक्स में काफी बदलाव आ गये है और अब ये एक्ट्रेस काफी आम और सादी जिंदगी बिता रही है। 

दीपिका ने करीब 32 साल पहले सीता का किरदार निभाया था और अब की तस्वीरें देखकर उन्हें पहचान पाना बहुत मुश्किल है। दीपिका के चेहरे से उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है और भले ही दीपिका अब टीवी इंडस्ट्री से दूर है पर उनके ग्लैमर में कोई कमी नहीं आयी है। दीपिका लम्बे से टीवी जगत से दूर है। भले ही दीपिका टीवी इंडस्ट्री से दूर है पर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और फैंस के साथ अपनी रेगुलर अपडेट्स शेयर करती रहती है। 

असल जिंदगी में दीपिका बड़ी खुशमिजाज इंसान है और पानी तस्वीरों और वीडियोस में भी उनका चेहरा खिलखिलाता हुआ नजर आता है। अभी घर घर में उन्हें सीता के नाम से जाना जाने लगा था यहीं नहीं उनके लोग देवी सामान मानने लगे थे। 

Comments
Loading...