‘कांग्रेस सरकार आ गई तो आतंकियों और पत्थरबाजों को मिलेगा भत्ता’- पंकज सिंह

0 14

बहराइच– देश मे लोकसभा के चुनाव शुरू होते ही हर तरफ बयान बाज़ी का दौर अपनी चरम सीमा पर पहुँच चुका है और खास कर उत्तर प्रदेश में तो लगता है चुनाव आयोग का डर ही नही रहा।

Related News
1 of 653

हर तरफ नेताओं की  बयान बाज़ी जारी है। ऐसी ही बयानबाज़ी की है बहराइच पहुचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने की। बहराइच के महसी इलाके में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान पंकज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा की अगर इनकी सरकार आई तो ये आतंकवादियों और पत्थर बाज़ों को भत्ता भी दे देंगे ।

पंकज सिंह यहीं नही रुके। उन्होंने सपा बसपा कांग्रेस की भाषा आतंकवादियों जैसी होती जा रही है कहते हुए कहा की इनकी भाषा भी अपने देश के सवा सौ करोड़ लोगों की भावनाओ को समझने वाली नही है बल्कि इनकी भाषा पाकिस्तान के लोगो और जिस तरह आतंकवादि भाषा बोलते है उसी तरह होती जा रही है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...