प्रेग्नेंसी की खबरों पर अनुष्का शर्मा ने लगाया विराम

0 20

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की शादी को एक साल पूरे होने के कुछ टाइम पहले से ही अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की ख़बर सुर्खियों में बनी हुई थी. अब इस पर खुद अनुष्का ने विराम लगा दिया है.

Related News
1 of 306

दरअसल अपनी अपकमिंग फिल्म जीरो के प्रमोशन के दौरान अनुष्का ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया है.अनुष्का ने कहा ये सरासर झूठ है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है आप अपनी एक बार को शादी छुपा सकते हो लेकिन आप अपनी प्रेग्नेंसी को लोगों से नहीं छुपा सकते हो. इसके साथ ही आगे अनुष्का ने कहा, ‘ये दकियानूसी सोच है. बस इसलिए कि आप शादीशुदा हैं, इसका मतलब ये नहीं है कि अगला स्टेप परिवार आगे बढ़ाना ही होगा.

लोग कयास लगाते ही रहते हैं फिर चार महीने बाद उन्हें पता चल जाता है कि ये सच नहीं है और उसे छोड़कर किसी और के पीछे लग जाते हैं. इसमें कोई सच्चाई नहीं है और न ही आने वाले आस-पास के टाइम में ऐसी कोई प्लानिंग है.

Comments
Loading...