विधानसभा चुनाव 2022 के तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए कब कहां होगा मतदान

मुख्य चुनाव आयुक्त ने पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब मणिपुर में होने वाले 2022विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।

0 351

मुख्य चुनाव आयुक्त ने पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब मणिपुर में होने वाले 2022विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। मुख्य आयुक्त ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर विधानसभा में एक पोलिंग बूथ पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। साथ ही पोलिंग बूथ पर कोविड संक्रमित व्यक्तियों के लिए अलग से व्यवस्था भी की जाएगी।

सुशील चंद्रा ने किया चुनाव डेट का ऐलान:

उत्तर प्रदेश में पहले फेज का मतदान 10 फरवरी को होगा।

दूसरा फेज-14 फरवरी

तृतीय चरण-20 फरवरी

चतुर्थ चरण-23 फरवरी

पांचवा चरण-27 फरवरी

छठा चरण-3 मार्च

सातवां चरण-7 मार्च

10 मार्च को होगी मतगणना

मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को 2 चरण में चुनाव होंगे।

Related News
1 of 2,019

उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में 14 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव कराए जाएंगे।

एक पोलिंग बूथ महिलाओं द्वारा संचालित होगा:

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर विधानसभा में एक पोलिंग बूथ पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। साथ ही कोविड संक्रमित व्यक्तियों के लिए अलग से व्यवस्था भी की जाएगी। वहीं वोटिंग की व्यवस्था बैटल पेपर के जरिए होगी।

रोड शो पर रोक:

आज से 15 जनवरी तक चुनाव आयोग ने रोड शो, रैली, साइकिल रैली पद यात्रा तक रोक पूर्ण रुप से रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने कहा कि 15 जनवरी के बाद पर इस पर विचार किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कई नियमों का ऐलान करते हुए कहा कि उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

कोविड गाइडलाइन के अनुसार होंगे चुनाव:

मुक्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए चुनाव कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि जीत के बाद जश्न या विजय जुलूस की इजाजत नहीं होगी। डोर टू डोर कैंपने के लिए पांच लोगों की ही इजाजत रहेगी। डिजिटल वर्चुअल तरीके से राजनीतिक पार्टियां प्रचार करेंगी। सभी राज्यों में रात 8 बजे के बाद से प्रचार करने पर रोक।

 

 

ये भी पढ़ें.. अचानक आसमान से गिरा आग का धमाकेदार गोला, देखें हैरतअंगेज वीडियो

ये भी पढ़ें..BCCI ने रणजी ट्रॉफी समेत इन बड़े टूर्नामेंट को किया स्थगित, खतरे में IPL 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...