17 साल बाद फिर ताल से ताल मिलाएंगे अनिल और ऐश्वर्या,फिल्म का फर्स्ट लुक जारी

0 37

मनोरंजन डेस्क — पिछले साल करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज से सबको चौंकाने वाली ऐश्वर्या राय ‘फन्ने खां’ नए अवतार में नजर आएंगी। जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है.

Related News
1 of 306

दरअसल वैलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है. जिसमे ऐश्वर्या लुक काफी कातिलाना लग रहा हैं. उनके इस लुक से तो साफ है कि इस फिल्म के जरिए ऐश्वर्या एक बार फिर से फैंस का दिल जीतने की पूरी तैयारी में हैं.वहीं ऐश्वर्या एक बार फिर अपने डेढ़ दशक पुराने को-स्टार अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी.

गौरतलब है कि अनिल और ऐश ने 17 साल पहले सतीश कौशिक की फिल्म ‘हमारा दिल आपके पास है’ में पहली बार एक-दूसरे के साथ काम किया था और उसके बाद ये दोनों सुभाष घई की रोमांटिक ट्राएंगल वाली हिट म्यूजिकल फिल्म ‘ताल’ में फिर से साथ नजर आए थे. 

बता दें कि इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अनिल कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं. हाल ही में फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने ऐश्वर्या का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. फर्स्ट लुक की बात करें तो इसमें ऐश्वर्या राय ब्लैक टॉप पर मिलिट्री जैकेट पहने नजर आ रही हैं. आपको बता दें कि फिल्म में ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर के साथ राजकुमार राव भी अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं.यह अगले साल 13 अप्रैल को रिलीज होगी.

Comments
Loading...