फतेहपुर: युवा मोर्चा ने 152 परिवारों में वितरित की राहत सामग्री

फतेहपुर–भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश आहवान पर युवामोर्चा (Yuva Morcha) लगातार 14 दिनों से कोरोना आपदा के समय भुखमरी की कगार पर पहुंच रहे जरूरतमंद परिवारों को भोजन एवं राशन मुहैया करा रहा है।

यह भी पढ़ें-रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले कलाकार का निधन

वहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस  को साप्ताहिक रूप से मनाने के क्रम में आज भारतीय जनता युवामोर्चा Yuva Morcha ने जनपद के विभिन्न हिस्सों में गरीबों असहायों के घरो में पहुंच कर राशन वितरण का कार्य किया। शहर के जोशियाना आबूनगर वार्ड समेत अन्य स्थानों में पहुंच कर कुल 52 परिवारों में आटा, दाल, चावल, सब्जी, मसाले, मंजन, साबुन आदि का वितरण किया गया। इसके अलावा बिंदकी नगर में काशीराम कालोनी, ठठराही, पैगंबरपुर, पुरानी बिंदकी, रुरवा के 100 परिवारों में वितरण किया गया।

इस अवसर पर युवामोर्चा Yuva Morcha ने जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, आशीष तिवारी, सत्यम अग्रवाल, रोहित कश्यप, सौरभ बाजपेई, कुलदीप साहू आदि रहे। युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रसून तिवारी ने लोगो को संक्रमण को इस बीमारी से लोगो को दूर रहने कि सलाह दी, तथा हाथो को निरंतर साफ करने की भी सलाह दी। बताया कि जिलाध्यक्ष भाजपा आशीष मिश्र एवं युवामोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा के निर्देशन में पूरे सप्ताह जनपद के बिंदकी, खागा, हुसैनगंज, जहानाबाद समेत समस्त 20 मंडलों के कार्यकर्ता नियमित समाज में राशन वितरण एवं साफ सफाई का काम करेगे।

इसके अलावा युवामोर्चा Yuva Morcha पार्टी के प्रेरणस्रोत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं दीन दयाल उपाध्याय के आदर्शो का पालन करने को जनपद वासियों को सलाह दी। वो वितरण में पंकज त्रिपाठी, अभिजीत भारती, अमरजीत भारती, मंजीत, साहिल, कुवरजीत, निखिल, विवेक मिश्र मौजूद रहें। राशन प्राप्त करने वालो में शिवकली, निर्मला, शिया दुलारी, राम दुलारी, शोभा देवी, सीमा कुरैशी, पुष्पा, मैना देवी, रेहाना, सुनीता, मीरा देवी, महेश, रूबी, नन्हू, सावित्री, गया श्री, रानी, प्रतिमा चौधरी, ममता, माया, फूल कली आदि जरूरतमंद परिवार मौजूद रहे।

Yuva Morcha
Comments (0)
Add Comment