Health: शरीर में सूजन तो, ना करें इग्नोर, हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारी

Health News: सूजन शरीर में हो रहे बदलाव और परेशानियों का संकेत देते हैं। सूजन होने की कई वजहें हो सकती हैं। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी वजहें गंभीर होती है। शरीर में होने वाली सूजन से पता लगाया जा सकता है कि किस अंग में समस्या आ रही है। शरीर में सूजन और बार – बार प्यास लगना बुखार होने का संकेत देता है। तो चलिए जानें कि सूजन की क्या वजह है और ये किन बीमारियों के संकेत हैं।

पैर में सूजन

यदि आपके हाथ-पैर और चेहरे में सूजन है, तो किडनी की समस्या हो सकती है। जब किडनी सही ढंग से काम नहीं करती है तो शरीर के विषैले पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते । इससे वे शरीर में जमा होने लगते हैं, जो सूजन का कारण बनते हैं।

पेट सूजन

लिवर की बीमारी में पेट में दर्द और सूजन हो सकता है। पीरियड्स के दौरान कई बार पेट में सूजन भी होती है, लेकिन ये पीरियड्स खत्म होने के बाद भी खत्म हो जाती है।

पैरों में सूजन और दर्द

डीप वेन थ्राम्बोसिस पैरों को सूजन और दर्द देता है। इस स्थिति में शरीर में किसी एक नस के भीतर रक्त थक्का बन जाता है। निचले पैर में डीप वेन थ्राम्बोसिस होता है, रक्त थक्का जमा हुआ रक्त है जो रक्त के साथ दूसरे स्थानों तक जा सकता है।

आंखों के नीचे सूजन

आंखों के नीचे की सूजन भी उम्र बढ़ने से होती है। वसा पैड और कोलेजन कम होने से आंखों के आसपास स्किन सूजन और रंग बदलने लगता है।

जांघ और हाथ में सूजन

यदि आपके जांघ और हाथ में सूजन आती है तो इसका मतलब है कि, आपको दिल की बीमारी है।

शरीर में सूजन

यदि आपके शरीर में मोटापा सूजन की तरह दिखता है तो, यह हाइपो थायरॉयरिडिज्म का संकेत हो सकता है। ये समस्याएं थायरॉक्सिन हार्मोन की कमी से होती हैं।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

 

how to cure swelling in bodyreason for swelling in bodysharir me soojan ki wajahwhat causes swelling in bodywhy do swelling causes in bodyबॉडी में स्वेलिंग क्यों होती हैशरीर में सूजन क्यों होती हैसूजन के कारण
Comments (0)
Add Comment