SRH vs KKR : IPL में सुनील नरेन ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले विदेश गेंदबाज

SRH vs KKR Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 45वां मैच रविवार सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी हैदराबाद को कोलकाता के गेंदबाजों ने 165 रनों पर ही रोक दिया। केकेआर आर को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य मिला है। एसआरएच के लिए ट्रैविस हेड ने 28 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि केकेआर के दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन ने सलिल अरोड़ा को आउट कर इतिहास रच दिया।

SRH vs KKR Live Score: 165 रनों पर सिमट गई हैदराबाद

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 19 ओवरों में 165 रनों पर ही सिमट गई। जबकि अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दी थी। दोनों खिलाड़ियों ने सिर्फ़ 3.4 ओवरों में 44 रनों की अहम साझेदारी की। अभिषेक 10 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद, ट्रैविस हेड ने दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन के साथ मिलकर 32 गेंदों में 61 रन जोड़े और टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया।

ट्रैविस हेड का तूफानी अर्धशतक

ट्रैविस हेड 28 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 छक्के और 9 चौके शामिल थे। 9वें ओवर के अंत तक, टीम अपने दोनों सलामी बल्लेबाज़ों को खो चुकी थी और स्कोर 105 रन था। इसके बाद, ईशान किशन ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद बल्लेबाज़ उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं दे पाए। ईशान किशन 29 गेंदों में 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद, टीम किसी तरह 165 रनों के कुल स्कोर तक पहुंच पाई।

नरेन नाम हुई बड़ी उपलब्धि

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए, जबकि सुनील नरेन (Sunil Narine ) ने 2 विकेट चटकाए। वैभव अरोड़ा, कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय ने एक-एक विकेट लिया। इसी के साथ ही सुनील नरेन आईपीएल में इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बन गए। IPL में 200 विकेट लेने वाले वह तीसरे गेंदबाज बन गए है। उनसे पहले यह उपलब्धि युजवेंद्र चहल (228 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (215 विकेट) हासिल कर चुके हैं। नरेन ने यह मुकाम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हासिल किया। 

सनराइजर्स हैदराबाद अभी पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है, उसने अपने 9 मैचों में से 6 मैच जीते हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स अपने 8 मैचों में से 5 मैच हार चुकी है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। 5 पॉइंट्स के साथ, टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है। SRH इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल करना चाहेगी। जबकि केकेआर की नजरें अपनी तीसरी जीत पर होंगी।

SRH vs KKR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

सनराइजर्स हैदराबादः पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा।

कोलकाता नाइट राइडर्सः अजिंक्य रहाणे (कप्तान) अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती ।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Abhishek Sharma batting formHeinrich Klaasen IPL performanceIPL 2026IPL playoff chancesKKR vs SRH match previewkolkata knight ridersPat Cummins bowling effectSRH vs KKR Live ScoreSRH vs KKR Live Score ipl 2026sunil narineSunrisers HyderabadSunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight RidersTravis HeadUppal Stadium match