IND vs AFG: लखनऊ में गिल-ईशान का तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 403 रनों का टारगेट

India vs Afghanistan 2nd odi Live Score: भारत बनाम अफ़गानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारतीय टीम ने कुल 402 रनों विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) की तूफानी शतकीय पारियों का अहम योगदान रहा। हालांकि, भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही; दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 9 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (4) के रूप में उन्हें पहला झटका लगा।

IND vs AFG Live Score: गिल-ईशान ने जोड़े 224 रन

इसके बाद, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलने से चूक गए और 39 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी इस पारी में दो छक्के और छह चौके शामिल थे। चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए ईशान (Ishan Kishan) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शानदार बल्लेबाज़ी की और तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी की। यह अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ भारतीय टीम की किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। दोनों बल्लेबाज़ों ने शतक लगाए।

IND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला 420 रनों का लक्ष्य

ईशान किशन ने 79 गेंदों में 125 रनों की पारी खेली, जिसमें सात छक्के और 14 चौके शामिल थे; यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक था। शुभमन गिल 110 गेंदों में 154 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें दो छक्के और 22 चौके शामिल थे; यह उनके वनडे करियर का नौवां शतक था। इन दोनों के आउट होने के बाद, भारतीय पारी। जो एक समय 450 रन के आसपास पहुंचती दिख रही थी। मुश्किल से 402 रन तक पहुंच पाई। भारत की निचली क्रम की बल्लेबाज़ी पूरी तरह नाकाम रही। श्रेयस अय्यर ने 26 रन और वाशिंगटन सुंदर ने 19 रन बनाए, जबकि केएल राहुल अपना खाता भी नहीं खोल पाए। भारतीय टीम 49.5 ओवर में ऑलआउट हो गई।

India vs Afghanistan 2nd odi Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत:
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।

अफगानिस्तान: इब्राहिम ज़दरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, बिलाल सामी, नंगेलिया खरोटे।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

cricketind vs afgIND vs AFG 2nd ODIind vs afg live cricket scoreind vs afg live scoreind vs afg odiindia vs afghanistan 2026 live scoreIndia vs Afghanistan Live Cricket ScoreIndia vs Afghanistan live scoreLive Cricket ScoreLive Score