देखिए, लखनऊ में खौफनाक हिंसा की तस्वीरें

लखनऊ–नागरिकता कानून के खिलाफ लखनऊ के मेंहदीगंज में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी में आग लगा दी है। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।

डालीगंज इलाके में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पथराव और तोड़फोड़ की। हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान लखनऊ के ठाकुरगंज में फायरिंग भी हुई है। चौकी में खड़े वाहनों को भी फूंक दिया गया।

मदेयगंज के बाद ठाकुरगंज स्थित सतखंडा चौकी फूंकी गई।

हंगामा कर रहे लोगों ने हसनगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मदेयगंज पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया।

नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पथराव और तोड़फोड़ की। हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान ठाकुरगंज में फायरिंग भी हुई।

कई पत्रकारों को भी पीटा गया।

इन प्रदर्शनों के दौरान उपद्रवियों ने जिले के कई इलाकों में पुलिस पर पथराव किया और जमकर आगजनी की।

 

 

See pictures
Comments (0)
Add Comment