Padma Awards 2026: राष्ट्रपति भवन में सोमवार 25 मई को सबसे प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार 2026 का आयोजन किया गया। इस समारोह में सिनेमा, संगीत और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया। भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित पहले नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान इस वर्ष के पद्म पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
Padma Awards 2026: अवॉर्ड लेते वक्त रो पड़ी हेमा मालिनी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले दिवंगत फिल्म स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) को पद्म विभूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया। उनकी पत्नी अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने उनकी ओर से यह सम्मान ग्रहण किया। हेमा की बेटी, अहाना देओल भी इस मौके पर मौजूद थीं। जैसे ही धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, हेमा और अहाना भावुक हो गईं। साथ ही क्रिकेट रोहित शर्मा और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनकी लीडरशिप में इसी साल टीम ने वनडे वर्ल्डकप जीता था।
Padma Awards 2026: 25 जनवरी को हुई थी 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा
बता दें कि इस वर्ष 25 जनवरी को, भारत सरकार ने 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी, जिसमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल थे। इसी क्रम में, पुरस्कारों के पहले चरण में देश भर से 66 श्रेणियों के विजेताओं को शामिल किया गया, जबकि शेष विजेताओं को दूसरे चरण में सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को पहले चरण के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मू ने 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। खास बात यह है कि पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची में 19 महिलाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 16 विशिष्ट हस्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार प्रदान किए गए।
113 हस्तियों को मिला पद्मश्री पुरस्कार
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन, दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार दिए गए हैं। जबकि झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन और मशहूर गायक अल्का याग्निक समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अभिनेता आर माधवन, इंडिया क्रिकेट टीम में खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit sharma), महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कारों (Padma Shri Awards) से सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)