जेल में बंद Mukhtar Ansar अंसारी की तबीयत बिगड़ी, ICU में कराया गया भर्ती

यूपी के कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी की सोमवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद मुख्तार को बेहद गंभीर हालत में बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज के आईसीयू जोन को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया है। दरअसल मुख्तार अंसारी कई आपराधिक मामलों में दोषी हैं और फिलहाल बांदा जेल में सजा काट रहे हैं।

कब्ज और  यूरिन इंफेक्शन की शिकायत

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को कब्ज और यूरिन इंफेक्शन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबीयत बिगड़ने पर मुख्तार को बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। मुख्तार अंसारी पिछले 3 दिनों से यूरिनरी इन्फेक्शन से पीड़ित थे। इसके बाद रात 1 बजे उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी है। जानकारी के मुताबिक मुख्तार की तबीयत फिलहाल स्थिर है।

BJP Candidates List: भाजपा ने जारी 5वीं सूची, कंगना रनौत समेत इन नेताओं के नाम, वरुण गांधी का टिकट कटा

जेल में हत्या की आशंका

बता दें कि हाल ही में मुख्तार ने अपनी हत्या की आशंका जताई थी। मुख्तार ने कहा था कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है और खाने में धीमा जहर दिया जा रहा है। मुख्तार के वकील ने मुख्तार अंसारी के लिए सुरक्षा और उचित इलाज की मांग की थी। कुछ दिन पहले मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर यूपी सरकार ने कार्रवाई की थी। इस मामले में एक जेलर और दो डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया गया था। कुछ दिन पहले माफिया मुख्तार अंसारी ने वर्चुअल पेशी में कोर्ट में जेल प्रशासन पर धीमा जहर देने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Banda JAILMukhtar AnsariMukhtar Ansari banda HospitalMukhtar Ansari healthMukhtar Ansari HospitalMukhtar Ansari icuUP police
Comments (0)
Add Comment