Rajasthan Royals Sold: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के बीच राजस्थान रॉयल्स (RR) को लेकर एक बड़ी बिजनेस डील सामने आई है। जाने-माने उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल (Lakshmi Niwas Mittal) और उनके बेटे आदित्य मित्तल के नेतृत्व में मित्तल परिवार (Mittal Family) ने आदर पूनावाला के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स को खरीदने के लिए समझौता कर लिया है। यह डील करीब 1.65 बिलियन डॉलर (लगभग 15,600 करोड़ रुपये) में हुई है। इस खरीद में न केवल IPL टीम शामिल है, बल्कि दक्षिण अफ्रीकी फ्रेंचाइजी, पार्ल रॉयल्स और कैरेबियन प्रीमियर लीग टीम बारबाडोस रॉयल्स भी शामिल हैं। हालांकि पहले ये खबर आर रही थी काल सोमानी के नेतृत्व वाले अमेरिकी समूह ने राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी खरीदी है। हालांकि उस डील पर फाइनल मुहर नहीं लग पाई।
Rajasthan Royals Sold: मित्तल परिवार की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी
बता दें कि इस डील में राजस्थान रॉयल्स (RR) में मित्तल परिवार की हिस्सेदारी लगभग 75 प्रतिशत होगी, जबकि आदर पूनावाला की हिस्सेदारी लगभग 18 प्रतिशत होगी। शेष 7 प्रतिशत हिस्सेदारी मौजूदा अनुमोदित निवेशकों के पास रहेगी, जिसमें मनोज बडाले भी शामिल हैं। मनोज बडाले राजस्थान रॉयल्स का समर्थन करना जारी रखेंगे, और फ्रेंचाइजी के अतीत और वर्तमान के बीच एक सेतु का काम करेंगे। वे क्रिकेट में अपने गहरे ज्ञान और अनुभव से फ्रेंचाइजी में योगदान देंगे।
BCCI की मंजूरी बाकी
हालांकि, यह डील अभी पूरी तरह से फाइनल नहीं हुई है। इसे अभी भी विभिन्न रेगुलेटरी बॉडीज़ से मंज़ूरी मिलना बाकी है, जिनमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI), और IPL गवर्निंग काउंसिल शामिल हैं। उम्मीद है कि यह प्रक्रिया 2026 की तीसरी तिमाही तक पूरी हो जाएगी।
इस डील के बाद, लक्ष्मी निवास मित्तल, आदित्य मित्तल, वनीशा मित्तल भाटिया, आदर पूनावाला और मनोज बदाले राजस्थान रॉयल्स के बोर्ड में शामिल होंगे।
इस डील के बाद लक्ष्मी मित्तल (Lakshmi Niwas Mittal) ने एक बयान में कहा, “मुझे क्रिकेट बहुत पसंद है, और मेरा परिवार राजस्थान से है; इसलिए, राजस्थान रॉयल्स के अलावा कोई दूसरी IPL टीम ऐसी नहीं है जिसका मैं हिस्सा बनना चाहूं। कई महान खिलाड़ियों ने राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनी है, जिनमें इस खेल के ऐसे भारतीय दिग्गज भी शामिल हैं जिन्होंने युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का काम किया है। मैं इस महान टीम का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं और अपनी भविष्य की सफलताओं के लिए सभी प्रशंसकों के साथ मिलकर मैदान के किनारे से हौसला बढ़ाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं।”
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)