MI vs RR: वानखेड़े में आज खेला जाएगा IPL का 1000वां मैच, मुंबई-राजस्थान के बीच होगा ऐतिहासिक मुकाबला

मुंबई का प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम दो बड़े अवसरों का जश्न मनाने के लिए तैयार है। IPL 2023 में रविवार यानी आज मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दर्शकों को दोहरी खुशी मिलने वाली है। पहला आईपीएल अपने ऐतिहासिक 1000वें मैच की मेजबानी करने के लिए तैयार है, तो वहीं दूसरी मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा आज अपने 36वें जन्मदिन पर अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर खेलेंगे उतरेंगे।

IPL 2023 भले ही मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के लिए यादगार न रहा हो, लेकिन यह टीम वापसी करना बखूबी जानती है। भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने दावा किया है कि मुंबई इंडियंस लगातार दो मैच हारने के बावजूद वापसी करने में सक्षम है और कप्तान रोहित शर्मा को अनावश्यक दबाव नहीं लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें…Mann Ki Baat@100: 100वें एपिसोड में PM मोदी बोले- ‘मेरे लिए मन की बात प्रसाद की थाल की तरह’

स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट लाइव में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सहवाग ने कहा, ‘मुंबई इंडियंस ने दो मैच भले ही लगातार हारे हैं, लेकिन उनके लिए अभी सब कुछ खत्म नहीं हुआ है। रोहित को कप्तानी के दबाव के आगे नहीं झुकना चाहिए और खुलकर अपना खेल खेलना चाहिए।’ यह टीम वापसी करने की क्षमता रखती है। यह टीम अभी भी प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर सकती है।”

भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी वीरेंद्र सहवाग की राय से सहमति जताई और कहा कि मुंबई इंडियंस की विरासत ऐसी है कि हर खिलाड़ी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना चाहता है और टाटा आईपीएल 2023 में इसे पुनर्जीवित करना रोहित की जिम्मेदारी होगी। हरभजन ने कहा, “मुंबई की एक अनूठी विरासत है। हर क्रिकेटर इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने की इच्छा रखता है। हालांकि इस साल स्थिति थोड़ी बदली है, रोहित पर इस विरासत को पुनर्जीवित करने की जिम्मेदारी है। और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। अब यह उनकी है। इन खिलाड़ियों को तैयार करने का काम है।”

भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का मानना ​​है कि मुंबई इंडियंस टाटा आईपीएल 2023 में संघर्ष कर रही है क्योंकि उनके गेंदबाज नए बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना पा रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान ने भी कहा, “मुंबई के गेंदबाजों के साथ समस्या यह है कि वे नए बल्लेबाजों को जमने दे रहे हैं। उन्होंने अनकैप्ड बल्लेबाजों को भी आक्रामक खेलने दिया है। पीयूष चावला को छोड़कर लगभग हर गेंदबाज ने सही क्षेत्रों में लगातार गेंदबाजी नहीं की है।”

“मुंबई के गेंदबाजों के साथ बड़ी समस्या ये है कि वो नए बल्लेबाजों को जमने का मौका दे रहे है। साथ ही अनकैप्ड खिलाड़ी को भी खुलकर व आक्रामक बल्लेबाजी करने के पूरे मौके दिए जा रहे हैं। पीयूष चावला को छोड़कर, लगभग सभी गेंदबाज ने सही दिशा में लगातार गेंदबाजी नहीं कर पा रहे है।”

भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

indian premier leagueIPLIPL 1000th Matchipl 2023MI vs RRMumbai Indiansrajasthan royalsRohit sharmaSanju Samsonआईपीएल 2023आईपीएल का 1000वां मैचमुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स
Comments (0)
Add Comment