Mayor ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर की कार्यकारिणी सदस्यों से बैठक

लखनऊ–महापौर (Mayor) संयुक्ता भाटिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम सेकार्यकारिणी समिति के सदस्यों और पार्षद दल नेताओ से लॉकडाउन के दौरान शहर में किये जा रहे कार्यों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें-Lockdown: बाराबंकी में एक हजार परिवारों की मदद के लिए आगे आया मोबियस फाउंडेशन

इस दौरान महापौर (Mayor) ने कहा कि वर्तमान समय मे नगर निगम द्वारा सराहनीय कार्य किये जा रहे है, चाहे वह सेनेटाइजेशन हो या भोजन वितरण। हमारे सफाई कर्मचारी भी इस माहौल में समर्पित भाव से लगे हुए है और हम उनका धन्यवाद करते हुए हृदय से आभार प्रकट करते है। हमारे सभी वार्डो में जनता के मध्य भोजन / राशन वितरण से लेकर सेनेटाइजेशन का कार्य मा० पार्षदों और नगर निगम अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा अभूतपूर्व रूप से किया जा रहा है।

महापौर (Mayor) ने सभी पार्षदों के भी धन्यवाद देते हुए बताया कि ऐसे समय मे सभी पार्षद पूरे समर्पित भाव से अपने संसाधनों से जनता का सहयोग करते हुए जहाँ आवश्यकता है वहाँ बखूबी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे है, मा० पार्षद अपने संसाधनों से भी जनता की परेशानियों का निस्तारण कर रहे है। हम सभी इस समय परिवार भाव के रूप में एक दूसरे को सहयोग प्रदान कर लखनऊ की जनता की सेवा में रत है।

इस दौरान महापौर (Mayor) ने सभी सदस्यों से वार्डो में अन्य अपेक्षित कार्य और सुझाव भी आमंत्रित किये और जनता का हाल चाल लिया, जिसपर पार्षदों ने अपनी बातो और आ रही समस्याओं से महापौर को अवगत कराया। महापौर ने उनकी समस्याओं के जल्द निस्तारण के लिए आश्वस्त किया। साथ ही महापौर ने उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की और पार्षदों की प्रशंसा करते हुए आगे भी इसी भाव से जनता की सेवा में कोरोना महामारी तक लगे रहने के लिए प्रेरित करते हुए प्रोत्साहित भी किया।

कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा बैठक आहूत करने की मांग पर महापौर ने उन्हें जल्द कार्यकारिणी बैठक करने के लिए भी आश्वस्त किया, महापौर ने एकेटीयू के चांसलर श्री विनय पाठक को भी विडीओ कॉन्फ्रेंसिंग के लिए पोर्टल उपलब्ध कराने एवं सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

पार्षदों ने डिजिटल तरीके से जोड़ने के लिए महापौर का आभार व्यक्त किया। महापौर आगे भी इसी प्रकार डिजिटल तकनीको का उपयोग कर कार्यकारिणी सदस्यो, पार्षदों एवं अधिकारियों के संपर्क में रहेंगी।

lucknowmayormeetingsanyukta bhatiya
Comments (0)
Add Comment