अच्छी खबर! 12वीं पास ने बना डाली पानी से चलने वाली कार, जानें खूबियां

भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं बस उसे तलाशने की जरुरत है। एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है मध्यप्रदेश के एक मैकेनिक ने। मध्यप्रदेश के रहने वाले एक 44 वर्षीय मैकेनिक ने ऐसी कार बनाई है जो पेट्रोल, डीजल या गैस से नहीं बल्कि पानी से चलती है। इसमें सबसे चौकाने वाली बात यह कि इस मैकेनिक ने बिना किसी मैकेनिकल पढ़ाई के कारनामा कर दिखाया।

ये भी पढ़ें..टोल का सर्वर फेल होने से हाईवे पर लगा भीषण जाम

पेशे से मैकेनिक हैं 12वीं पास रईस…

बता दें कि पानी से चलने वाली इस कार को मध्यप्रदेश के रहने वाले 44 वर्षीय रईस मोहम्मद मकरानी ने बनाया है। जो पेशे से मैकेनिक हैं और महज 12वीं पास हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर बारे में कहा जा रहा है कि भारतीय कंपनियां कहां पर है और उन्होंने रईस से क्यों संपर्क नहीं किया।

कार में लगा 796cc इंजन

खबर के अनुसार मकरानी ने बताया कि उन्होंने 2007 में एक प्रयोग शुरू किया। उसके बाद सन 2012 में मारुती 800 को बदल कर एक ऐसी कार बना दी जो पानी से चलती है। इंजन को बनाने और स्टार्ट करने में मकरानी करीब डेढ़ साल का समय लगा। इस कार में 796cc इंजन लगा हुआ है।

50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ती है कार

इसके साथ ही कार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार दौड़ती है। पानी से दौड़ने वाली यह कार कोई छोटी मोटी नहीं बल्कि इसमें पूरी चार सीटें लगी है यानी ड्राइवर समेत चार सवारियां यात्रा कर सकती हैं। इस गाड़ी में एक टैंक दिया गया है जिसमें पानी भरा जाता है। पानी के साथ जरा कैमिकल और चूना जैसा कुछ पदार्थ डाले जाते हैं। इसके इसमें एसेटिलेन गैस बनती है जिस पर यह कार चलती है।

ये भी पढ़ें..7 साल की बच्ची के साथ रिटायर्ड दरोगा ने की हैवानिय की सारी हदे पार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

delhi Odd evenEco friendly carRaees Mohammad MakraniWater CarWater run car
Comments (0)
Add Comment