Kanika Kapoor पर लखनऊ में एफआईआर दर्ज

आईपीसी धारा 188,269 और 270 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।

लखनऊ–बॉलीवुड की गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor ) के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद अब उनकेे खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। सिंगर पर आईपीसी धारा 188,269 और 270 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।

यह भी पढ़ें-corona: कनिका की पार्टी का वीडियो वायरल, देखिए कौन-कौन हुआ था शामिल

सीएमओ ने आईपीसी की धारा आईपीसी 188 (महामारी कानून) 269 (ऐसा काम जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका हो) और 270 (जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का फैलाना) के तहत महानगर, हजरतगंज और गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में कहा गया है कि कनिका (Kanika Kapoor ) को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया था और उनको आइसोलेशन में रहने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया।

कनिका कपूर (Kanika Kapoor ) के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के साथ ही देश के सियासी महकमें में हड़कंप मच गया है। लखनऊ में आयोजित उस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए थे, जिसमें कनिका कपूर (Kanika Kapoor ) भी बतौर मेहमान मौजूद थीं। कनिका बीते 9 मार्च को लंदन से देश लौटी थी।

इस पार्टी के बाद बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह सदन भी गए थे, जहां कई नेताओं से उनकी मुलाकात हुई। कनिका कपूर की पार्टी में दुष्यंत के शामिल होने की खबर सामने आते ही उनसे मिलने वाले नेताओं ने खुद को आइसोलेट करना शुरू कर दिया है।

बता दें भारत में Corona virus के कुल मामलों की संख्या 245 हो गई है, जिसमें 32 विदेशी नागरिक शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार (20 मार्च) को यह जानकारी दी। 32 विदेशी नागरिकों में इटली से 17, फिलपीन से तीन, ब्रिटेन से दो, कनाडा, इंडोनेशिया और सिंगापुर से एक-एक मामला शामिल है। मंत्रालय के आंकड़ों में दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में अब तक हुई चार मौतें भी शामिल हैं। ‘कोविड-19’ संक्रमण से विश्वभर में करीब 10,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

Kanika kapoor
Comments (0)
Add Comment