DC vs PBKS KL Rahul: केएल राहुल ने ऐतिहासिक पारी खेल लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

DC vs PBKS KL Rahul: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 35वां मुकाबला शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहा जा रहा है। इस मैच में केएल राहुल ने ऐतिहासिक पारी खेली। राहुल ने सिर्फ़ 67 गेंदों का सामना करते हुए 152 रनों की धुआंधार नाबाद पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का छठा शतक है। राहुल ने अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स तोड़े।

KL Rahul ने अभिषेक शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड

केएल राहुल आईपीएल के इतिहास में 50 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए है। इस तरह से बतौर भारतीय आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ पारी उनके नाम हो गई। इस मामले में, उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक ने IPL 2025 में सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 88 गेंदों में 141 रनों की ज़ोरदार पारी खेली थी।

IPL में 150 से ज़्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज

राहुल IPL में 150 से ज़्यादा रन की पारी खेलने वाले तीसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। क्रिस गेल और ब्रेंडन मैकुलम दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 150 रन के आंकड़े से ज़्यादा की पारियां खेली हैं। मैकुलम ने IPL के इतिहास के पहले ही मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 158 रन की नाबाद पारी खेली थी। जबकि 2013 में क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स के लिए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रन की पारी खेली थी। राहुल (KL Rahul) ने अब IPL के इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का स्थान पक्का कर लिया है।

क्रिस गेल – 175*
ब्रेंडन मैकुलम- 158*
केएल राहुल- 152*
अभिषेक शर्मा- 141
क्विंटन डिकॉक -140*

ऋषभ पंत को छोड़ा पीछे

राहुल ने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। उन्होंने इस लीग में दिल्ली कैपिटल्स फ़्रैंचाइज़ी के लिए खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पंत ने 2018 में 128 रनों की नाबाद पारी खेली थी। राहुल IPL में सबसे ज़्यादा रन बनाने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सुरेश रैना (5,528 रन) को पीछे छोड़ दिया है। IPL में राहुल के कुल रनों की संख्या अब 5,579 हो गई है।

एक पारी दूसरे सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

राहुल IPL की एक ही पारी में सबसे ज़्यादा चौके और छक्के लगाने के मामले में भी दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अपनी 152 रनों की नाबाद पारी में, राहुल ने कुल 25 बाउंड्री (16 चौके और 9 छक्के) लगाईं।

दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की साझेदारी

राहुल ने नीतीश राणा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की साझेदारी की यह साझेदारी अब IPL के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। इसके अलावा, यह दिल्ली कैपिटल्स के किसी भी खिलाड़ी द्वारा किसी भी विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। राहुल और नीतीश की जोड़ी ने डेविड वॉर्नर और नमन ओझा का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया; इन दोनों ने 2012 में 189 रनों की अटूट साझेदारी की थी।

IPL में छठा शतक

यह IPL में राहुल का छठा शतक था। अब वह इस लीग में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। राहुल के साथ-साथ क्रिस गेल ने भी छह शतक लगाए हैं। ऐसा करके राहुल ने संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम IPL में पांच शतक दर्ज हैं। वह IPL में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। राहुल के अलावा, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर ने भी DC के लिए खेलते हुए दो-दो शतक लगाए हैं।

DC vs PBKS Live Score: दिल्ली ने पंजाब को दिया 265 रनों का टारगेट

मैच की बात करें तो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 265 रनों की चुनौती रखी है। डीसी को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में केएल राहुल ( KL Rahul ) और नितीश राणा की जोड़ी का हाथ रहा, जिन्होंने दूसरे विकेट के लिए 220 रन की साझेदारी की। केएल राहुल ने 152 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। जबकि नितीश राणा 91 रन बनाएं। हालांकि वह अपने शतक से चुक गए।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

dc vs pbks aaj ka matchdc vs pbks ipl 2026dc vs pbks live scoredc vs pbks live updatesdc vs pbks scorecarddc vs pbks today matchDelhi Capitals vs Punjab KingsDelhi vs PunjabDelhi vs Punjab ka live scoreIPL 2026 DC vs PBKS Live Scoreकेएल राहुलडीसी बनाम पीबीकेएस लाइव स्कोरदिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्सदिल्ली बनाम पंजाब