IND vs AFG 1st Test: केएल राहुल के बाद गिल ने ठोका शतक, भारत ने पहले दिन बनाए 368 रन

IND vs AFG 1st Test Live Score: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफ़गानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारत ने मज़बूत पकड़ बना ली है। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के के बाद कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से शतक निकला। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 368 रन बना लिए थे। पहले दिन सिर्फ़ 85 ओवर का खेल हो सका।

बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थिति में शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। भारतीय टीम को पहला झटका 41 रन के स्कोर पर लगा, जब 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल आउट हो गए। जायसवाल ने 32 गेंदों में 24 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल थे। इसके बाद, साई सुदर्शन ने केएल राहुल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 139 रन जोड़े और टीम का कुल स्कोर 180 तक पहुंचाया। सुदर्शन ने 104 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल थे।

IND vs AFG 1st Test Live Score: राहुल-गिल ने ठोका शतक

इसके बाद कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाज़ी करने आए और राहुल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े। राहुल ने 165 गेंदों पर 100 रन बनाए। यह राहुल का 12वां शतक था। जबकि गिल ने 103 रन बनाकर नबाद रहे।  दिन का खेल खत्म होने तक, गिल और पंत ने चौथे विकेट के लिए 148 गेंदों में 121 रनों की अटूट साझेदारी कर ली थी। गिल 143 गेंदों में 103 रन (एक छक्का और 11 चौके) बनाकर नाबाद हैं, जबकि पंत ने 70 गेंदों में 50 रन (तीन छक्के और दो चौके) बनाए हैं।

IND vs AFG: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज। 

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़, सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, मोहम्मद सलीम सफ़ी, जियाउर रहमान शरीफी ।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

IND vs AFG 1st Testind vs afg day-1 highlightsindia vs afghanistankl rahul centuryshubman gill century