देव दीपावली पर आज काशी में उतरेगी आकाशगंगा, जलेंगे 11 लाख दीपक

वाराणसी– काशी के गंगा घाट पर एक फिर आकाशगंगा उतरेगी। गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली पर 11लाख दीपक जलाये जायेंगे। विश्वप्रसिद्ध दीपोत्सव को देखने देश और दुनिया से लाखों सैलानी पहुंचेंगे।

राजघाट पर मुख्य आयोजन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। गंगा की लहरों पर लेजर शो विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। लेजर शो में शिव की जटा से गंगा निकलने और राम के राज्याभिषेक की प्रतिकृति दिखाई जाएगी। काशी के अर्धचंद्राकार 84 घाटों पर 11 लाख दीपक जलाने की तैयारी है।

पुलिस प्रशासन ने देव दीपावली को देखते हुए खास सुरक्षा के इंतजाम किये हैं। गंगा घाट से लेकर वहां तक जाने वाली गलियों में पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं। सादे वर्दी में भी पुलिस लोगों पर नजर रखेगी। गंगा घाट पर ड्रोन से निगहबानी के साथ ही पानी में एनडीआरएफ व जल पुलिस भी तैनात की गयी है। राज्यपाल के आने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।

Dev Diwali today
Comments (0)
Add Comment