डिप्टी सीएम की मंच पर फिसली जुबान, सार्वजनिक कर दिया रेप पीड़िता का नाम

बलिया– जनपद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रांतीय सम्मेलन में पहुंचे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से ही हैदराबाद की रेप पीड़िता का नाम सार्वजनिक कर दिया|

दरअसल केशव प्रसाद मौर्य देश की तिन रेप की बड़ी घटनाओं का जिक्र कर रहे थे पर उप मुख्यमंत्री ये भूल गये की सुप्रीम कोर्ट का ये कानून है की किसी भी रेप पीडिता या उससे जुडी किसी भी पहचान का जिक्र नही किया जा सकता है| उन्होंने कहा इस तरह की घटना उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हैदराबाद समेत देश में और भी घटनाये आये दिन सुनने को मिलती है| क्या कारण है की कितना पवित्र रिश्ता हमारे समाज में है अभी भी है| जो कुछ छोटी संख्या में जिनके अन्दर इस प्रकार के जानवर का प्रवेश हो गया जो मानवता को शर्मसार करने वाला होता है|

उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में नागरिकता बिल पास होने पर कहा कि देश के संसद के अन्दर अभी देश के कुछ हिस्सों में आन्दोलन चल रहा है। नागरिकता संसोधन बिल जिसमे कहा गया है की पाकिस्तान , बंगला देश, अफगानिस्तान में हिन्दू होंगे, सिख होंगे , बौध होंगे ,जैन होंगे , ईसाई होंगे तमाम प्रकार की उनको प्रतारण हुई है बड़ी संख्या से वो वहा से भाग कर आगये या उनको वहा से खदेड़ दिया गया अगर उस देश के अन्दर आ गए है तो उनको नागरिकता प्रदान करना यह केंद्र सरकार का फैसला है और उसको लेकर के जो भी आन्दोलन इस देश के अन्दर हो रहा है यह भी विचार करने का विषय है। इतना बड़ा विषय अभी देश के अंदर सैकड़ो वर्ष पुरानी समस्या श्री राम जन्म भूमि पर मन्दिर बनाने का देश की सर्वोच्च न्यायलय का फैसला आ गया पुरे देश में कही विवाद हुआ, क्या कही विवाद नही हुआ चारो तरफ स्वागत हुआ सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का लेकिन जिसको लेकर कही विवाद होना था वो नही हुआ और जिसको लेकर कही विवाद नही होना चाहिए उसको लेकर विवाद किया जा रहा है|

सोनिया गाँधी के बयान की संविधान खतरे में है सवाल पर बोले की कांग्रेस का अस्तित्व खतरे में है और बाकि सब कुछ सुरक्षित है| वही देश में हो रही घटनाओं पर कहा की घटना जो भी हो रही है वो दुर्भाग्य पूर्ण है घटना के दोषियो को उत्तर प्रदेश में भी पकड़ लिया गया है देश में जहा भी घटना हुआ है वह भी पकड़ लिया गया है|

(रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी, बलिया)

Deputy Chief Minister
Comments (0)
Add Comment